Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र की महिलाएं अब हर महीने पाएंगी ₹1500, और साथ मिलेगा कारोबार शुरू करने का लोन

By Manoj

Published On:

Follow Us
Ladki Bahin Yojana

Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र की महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही ‘लड़की बहिन योजना’ के अंतर्गत अब महिलाओं को सिर्फ ₹1500 मासिक आर्थिक सहायता ही नहीं, बल्कि खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए बैंक लोन की सुविधा भी दी जाएगी। आज के इस लेख में लड़की बहिन योजना से जुड़ी पूरी जानकारी उपलब्ध करवाने वाले हैं इसलिए लेख को पूरा पढ़े।

क्या है लड़की बहिन योजना क्या है?

इस योजना की शुरुआत जुलाई 2024 में महाराष्ट्र सरकार ने की थी। इसे ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना’ के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना के तहत राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने ₹1500 की आर्थिक मदद दी जा रही है। अब तक इस योजना की 10 किस्तें दी जा चुकी हैं और जल्द ही 11वीं किस्त भी महिलाओं के खाते में आने वाली है।

लड़की बहिन योजना में 40000 का लोन

हाल ही में महाराष्ट्र के नांदेड़ में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बताया कि राज्य सरकार जल्द ही योजना में एक नया प्रावधान जोड़ेगी। इसके तहत पात्र महिलाओं को ₹40,000 तक का बैंक लोन मिलेगा, जिससे वे छोटा-मोटा व्यवसाय शुरू कर सकेंगी। इससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।

Ladki Bahin Yojana लोन कैसे मिलेगा? जानिए पूरी प्रक्रिया

  • सबसे पहले महिलाओं को अपने नजदीकी बैंक में जाकर आवेदन करना होगा।
  • आवेदन करते समय उन्हें यह बताना होगा कि वे किस तरह का व्यवसाय शुरू करना चाहती हैं।
  • जो महिलाएं इस योजना के अंतर्गत ₹1500 की सहायता ले रही हैं, उन्हीं की सहायता से लोन की किश्त काटी जाएगी। इससे उन पर कोई अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा।

Ladki Bahin Yojana 2025 की पात्रता?

लोन पाने के लिए कुछ जरूरी शर्तें हैं, जिन्हें पूरा करना अनिवार्य होगा:

  • महिला की उम्र 21 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • वह महाराष्ट्र की निवासी होनी चाहिए।
  • वार्षिक पारिवारिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • जिन महिलाओं के पास चार-चक्का वाहन है या जिनके परिवार में कोई सरकारी नौकरी में है, वे इस योजना की पात्र नहीं होंगी।
  • अगर कोई महिला पहले से किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ ले रही है, तो वह भी इस योजना के लिए अयोग्य मानी जाएगी।

Ladki Bahin Yojana 11वीं किस्त कब आएगी नई अपडेट

डिप्टी सीएम अजित पवार ने भरोसा दिलाया है कि ‘लड़की बहिन योजना’ की 11वीं किस्त मई के अंतिम सप्ताह तक महिलाओं के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के ज़रिए भेज दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार इसकी प्रक्रिया तेजी से पूरी कर रही है और महिलाओं को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

नोट: अधिक जानकारी और आवेदन की प्रक्रिया जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://ladkibahiniyojana.com पर विज़िट करें।